
x
पढ़े पूरी खबर
NEW DELHI नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो गया है. बीते 2 दिन से राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश राहत के साथ ही आफत लेकर भी आई है. राजधानी में भारी बारिश के बाद अलग-अलग जगहों पर 2 हादसे हुए. पहला हादसा दिल्ली के आउटर नार्थ जिले के बादली थाने के अंर्तगत सिरसपुर में हुआ. यहां अंडरपास में 2 बच्चे बारिश के पानी में खेलने गए थे. पुलिस के मुताबिक बारिश के पानी से भरे गड्ढे से 2 बच्चों के शव बरामद किए गए है. दोनों की उम्र करीब 9 साल के करीब बताई जा रही है. जबकि दूसरा हादसा दिल्ली के ओखला अंडरपास में हुए जलेभराव में डूबने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. 24 घंटे से भी अधिक समय से ओखला अंडरपास में पानी भरा हुआ है.
Tagsदिल्ली में बारिशदिल्ली में बारिश की खबरेबारिशबारिश की खबरेदिल्लीदिल्ली न्यूज़भारी बारिशबारिश न्यूज़rain in delhirain news in delhirainrain newsdelhidelhi newsheavy rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





