भारत
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम होगा सुहावना
jantaserishta.com
29 Sept 2023 4:00 PM IST

x
कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम हो गया।
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज से कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने की भविष्यवाणी की है। कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 सितंबर से एक अक्टूबर, ओडिशा में 29 सितंबर और तीन अक्टूबर, झारखंड में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर, बिहार में एक से तीन अक्टूबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में दो और तीन अक्टूबर को भारी बारिश होने जा रही है।
साउथ इंडिया की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 29 सितंबर, कर्नाटक, केरल और माहे में 29 सितंबर से एक अक्टूबर को तेज बरसात देखने को मिलेगी। इसके अलावा, पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 29 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तेज बारिश होने वाली है। वहीं, सेंट्रल इंडिया की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तेज बारिश होगी। पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 और 30 सितंबर, एक और दो अक्टूबर व अरुणाचल प्रदेश में तीन अक्टूबर को भारी बरसात होने वाली है।
केरल में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। लगातार बारिश के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 जिलों- पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। बृहस्पतिवार रात से राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 'येलो अलर्ट' 6-11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश का संकेत देता है। आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार 'रंगों के कोड' का उपयोग करता है, जिसमें 'हरा' (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), 'पीला' (नजर रखें और तत्पर रहें), 'नारंगी' (तैयार रहें) और 'लाल' (कार्रवाई करें) शामिल हैं।
स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट 'ग्रीन अलर्ट', 'येलो अलर्ट', 'ऑरेंज अलर्ट' और 'रेड अलर्ट' होते हैं। आईएमडी के सूत्रों ने कहा कि राज्य में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां कहा कि विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है तथा ऊंचाई वाले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और इसके परिणामस्वरूप तिरुवनंतपुरम जैसे जिलों में यातायात जाम हो गया, जहां मौसम की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।
Tagsमौसम विभागमौसम विभाग अलर्टबारिशबारिश अपडेटबारिश बारिश अलर्टMeteorological DepartmentMeteorological Department AlertRainRain UpdateRain Rain Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





