भारत

आ गया कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हो जाएं सावधान!

jantaserishta.com
1 Oct 2023 4:14 PM IST
आ गया कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हो जाएं सावधान!
x

फाइल फोटो

मॉनसून की वापसी हो जाएगी।
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही यह भी बताया है कि दक्षिणी महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के इलाकों में भी एक लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, इस समय कई इलाकों से मॉनसून की भी वापसी हो रही है। अगले दो से तीन दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों से और राजस्थान व गुजरात के कुछ इलाकों से मॉनसून की वापसी हो जाएगी।
विभिन्न राज्यों से मॉनसून की हो रही विदाई के बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि पूर्वी भारत के सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में एक से चार अक्टूबर तक जोरदार बारिश होने वाली है। इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में भी एक से पांच अक्टूबर यानी कि अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप में एक, चार और पांच अक्टूबर को भारी बारिश होगी।
नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो असम, मेघालय में एक से पांच अक्टूबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में एक, तीन और चार अक्टूबर और अरुणाचल प्रदेश में तीन और चार अक्टूबर को भारी बरसात हो सकती है। पश्चिमी भारत के राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, साउथ मध्य महाराष्ट्र में एक अक्टूबर को तेज बरसात देखने को मिलेगी।
सेंट्रल इंडिया की बात करें तो छत्तीसगढ़ में एक से तीन अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में एक और दो अक्टूबर को झमाझम बारिश होगी। दक्षिण भारत के राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक में एक अक्टूबर, केरल और माहे में एक और दो अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story