भारत

अमरनाथ गुफा के आसपास फिर तेज बारिश, इतने श्रद्धालुओं को बचाया गया

jantaserishta.com
26 July 2022 6:08 PM IST
अमरनाथ गुफा के आसपास फिर तेज बारिश, इतने श्रद्धालुओं को बचाया गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास फिर तेज बारिश हो रही है, जिसने चिंता बढ़ा दी है. भारी बारिश की वजह से वहां फिर बाढ़ आ गई है. पिछले दिनों वहां बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. तब आई तबाही की तस्वीरों ने सबको हिला कर रख दिया था.

जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ गुफा के आसपास मौजूद पहाड़ियों पर आज दोपहर 3 बजे से भारी बारिश हो रही है. इसके बाद वहां बाढ़ आ गई है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
साथ ही साथ वहां से श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है. अबतक चार हजार के करीब श्रद्धालुओं को अमरनाथ से सुरक्षित निकाला जा चुका है. फिलहाल हालात काबू में बताये जा रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story