भारत

तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री के गृहनगर में भारी पुलिस बल की तैनाती

jantaserishta.com
14 Jun 2023 11:18 AM IST
तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री के गृहनगर में भारी पुलिस बल की तैनाती
x
चेन्नई: तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी की ईडी द्वारा बुधवार को गिरफ्तारी के बाद मंत्री के गृह जिले करूर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के आवास पर मई के अंतिम सप्ताह में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान मंत्री के समर्थकों ने कथित रूप से आयकर अधिकारियों पर हमला किया था।
गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत के कारण सेंथिल बालाजी को ओमांदुरार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीआरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। मंत्री को 18 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामला धन शोधन से जुड़ा है जब सेंथिल बालाजी अन्नाद्रमुक सरकार में मंत्री थे। बाद में, वह द्रमुक में चले गए और वर्तमान में स्टालिन कैबिनेट में मंत्री हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story