भारत

करनाल में भारी लाठीचार्ज, सीएम की बैठक का विरोध कर रहे किसान

HARRY
28 Aug 2021 11:18 AM GMT
करनाल में भारी लाठीचार्ज, सीएम की बैठक का विरोध कर रहे किसान
x

करनाल में सीएम मनोहर लाल की बैठक का विरोध कर रहे किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए। वहीं, चढ़ूनी भी करनाल पहुंच गए हैं। किसानों से बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि रेलवे रोड पर स्थित होटल प्रेम प्लाजा में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश सरकार की अहम बैठक चल रही है। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मनाेहर लाल उपस्थित हैं। किसान इस बैठक के विरोध में उतरे हैं।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी बसताड़ा टोल प्‍लाजा पहुंचे। चढ़ूनी ने कहा कि गिरफ्तार किसान नेताओं को तुरंत छोड़ा जाए वर्ना लड़ाई आगे बढ़ जाएगी। हमारी सख्त हिदायत है कि न तो किलकी मारें, न ही बट्टा। जो ऐसा कर रहा है, उसे पकड़ लिया जाए। हमने कभी नहीं कहा कि किसी को बट्टे मारो, लाठी चलाओ। शांतिपूर्वक संघर्ष करना है। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद और गंभीर बताया। कहा-चार बार लाठीचार्ज किया गया लेकिन हम फिर भी शांति बनाए रखेंगे। कोई रिएक्शन नहीं करेगा। यदि ऐसा कोई करेगा तो उसे पकड़ लेना। किसी आने जाने वालों से नहीं लड़ना है। पुलिसकर्मियों से भी बेवजह नहीं उलझना है। चढ़ृनी ने कहा-पूरे हरियाणा में किसान लामबंद है। संयुक्त मोर्चा ने मीटिंग की है। पूरे हरियाणा में जगह जगह जाम लगाया जा रहा है। पांच बजे तक जाम लगाया जाएगा। मैंने पुलिस प्रशासन से कहा कि पीछे हट जाएं अन्यथा जाम का यह फैसला अनिश्चितकाल के लिए भी लिया जा सकता है। इससे पहले किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। टोल प्लाजा पर एक बार फिर किसानों को खदेड़ा गया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए करीब 3 घंटे से आईजी ममता सिंह मौके पर हैं।



Next Story