भारत

भारी भूस्खलन, बचाई गई 53 यात्रियों की जान

Nilmani Pal
3 Feb 2023 6:14 AM IST
भारी भूस्खलन, बचाई गई 53 यात्रियों की जान
x
ब्रेकिंग

हिमाचल. हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूस्खलन की वजह से फंसे 53 यात्रियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है. यह घटना लाहौल स्पीति के तिन्दी-किलाड़ राजमार्ग पर हुई. यहां अचानक भूस्खलन से कई गाड़ियां फंस गईं, जिसके बाद यातायात बाधित हो गया.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम पुलिस को तिन्दी-किलाड़ राज्यमार्ग-26 पर भूस्खलन की खबर मिली, जिसके बाद यहां छह वाहन फंस गए, जिनमें 53 यात्री सवार थे. भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद जिले की सीमावर्ती पुलिस बचाव दल के लिए रवाना हुई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी यहां फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की. बता दें कि बीआरओ मलबे को हटाने में जुट गया है लेकिन भारी भूस्खलन के चलते मार्ग के शुक्रवार तक ही बहाल होने की उम्मीद है.


Next Story