भारत
Assam: असम के तिनसुकिया में ओलावृष्टि से भारी नुकसान, 2 की मौत
jantaserishta.com
24 April 2023 1:24 PM IST

x
DEMO PIC
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के तिनसुकिया जिले में लगातार हो रही ओलावृष्टि से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब 50 गांवों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तिनसुकिया के उपायुक्त स्वप्निल पॉल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, शनिवार रात जिले में पहली ओलावृष्टि हुई थी। इससे भारी नुकसान हुआ। इसके बाद रविवार शाम को तूफान आया, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।
तूफान से पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। पिछले 72 घंटों से कई इलाकों में बिजली नहीं है। पॉल ने कहा, तिनसुकिया शहर के एक विशेष क्षेत्र में, 50 से अधिक पुराने पेड़ उखड़ गए। अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति बदतर है। इसके बावजूद, हम जिला मुख्यालय के अधिकांश हिस्सों में बिजली बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि संपत्ति को हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तूफान में बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि करीब 10,000 लोग बेघर हो गए हैं।
पॉल ने कहा, तूफान में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सोमवार को तिनसुकिया के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





