भारत

पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, दो घायल एक की मौत

jantaserishta.com
15 March 2022 8:41 PM IST
पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, दो घायल एक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

पीलीबंगा: हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पिकअप बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत और दो युवक गम्भीर घायल हो गए. तीनो को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. जानकारी के अनुसार सदर थानाक्षेत्र के गांव पक्काभादवा के नजदीक पिकअप और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी. जहां मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत संभाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दो युवक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए. जिन्हे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया गया. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी हवलदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि सदर थानाक्षेत्र से सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया.

जहां दुर्घटना में घायल हुए रमेश कुमार निवासी अमरपुरा ढाणी, पीलीबंगा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में गंभीर घायल मंगत और जसपाल को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
वहीं मृतक रमेश के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जानकारी के अनुसार गांव पक्का भादवा में पिकअप से बाइक की भिड़ंत में मृत घोषित 23 वर्षीय रमेश की मौत हो गई. वहीं ढाणी अमरपुरा, पीलीबंगा निवासी 20 वर्षीय जसपाल और 22 वर्षीय मंगत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. सदर थाना एसएचओ चंद्रभान धुंआ ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story