भारत

ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार की मौत

jantaserishta.com
2 Jun 2025 9:46 AM IST
ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार की मौत
x
सड़क हादसा.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार को एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मामला बाराबंकी के रामनगर का है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा सवार लोग कानपुर से गोंडा जा रहे थे, तभी ट्रक और अर्टिगा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए बच्चों में एक की उम्र 10 वर्ष और एक की 9 वर्ष है।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।"
31 मई को यूपी के बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुलंदशहर के नेशनल हाईवे पर इको और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें इको सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले, हरदोई में 31 मई को शादी से लौट रही बारातियों की कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में मासूम सहित पांच की मौत हो गई और छह घायल हो गए थे। मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा का है। पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी। शादी संपन्न के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी एक कार कुसुमा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story