भारत

ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, परिवार के 3 लोगों की मौत

jantaserishta.com
25 Nov 2021 7:45 AM IST
ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, परिवार के 3 लोगों की मौत
x
बड़ी खबर

सतना: मैहर थाना क्षेत्र के जीतनगर के पास ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है. कार हादसे में पति, उनकी पत्नी और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को मैहर के सामुदायिक हॉस्पिटल में भेजा गया.

3 की मौत
परिवार में से गम्भीर रूप से घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कार सतना से मैहर जा रही थी. कार सत्य प्रकाश उपाध्याय चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इनके साथ ही उनकी पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई है. बेटे की हालत गंभीर है, जिसे मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि परिवार सतना में एक विवाह समारोह से लौट रहा था. मृतकों में सत्यप्रकाश उपाध्याय उम्र 40 वर्ष, मेनका उपाध्याय उम्र 35 सास, इशानी उपाध्याय उम्र 10 साल है और घायल का नाम स्नेह उपाध्याय उम्र 8 साल है.
अफरा तफरी का माहौल
हादसा रात 11:00 बजे हुआ जब परिवार सतना से मैहर पहुंचने ही वाला था कि रोड के किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई और इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान खो दी. घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल मच गया. आनन-फानन में एसडीओपी हिमाली सोनी और एसआई हेमंत शर्मा राघवेंद्र मौके पर पहुंचे. गांव के लोगों ने मिलकर कार से सभी लोगो को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं बच्चे को एंबुलेंस से सतना अस्पताल भेजा गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story