
x
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम (आईएएनएस)| दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे 48 पर शुक्रवार को गुरुग्राम के सिधरावाली में एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ट्रक से टक्कर के बाद बस में में आग लग गई थी, जिस वजह से झुलसकर बस चालक की मौत हो गई। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। पुलिस के अनुसार निजी कंपनी की बस नूंह जिले के तावडू से गुरुग्राम जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक जयपुर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। हादसे में मरने वाला बस चालक राजेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने आगे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक में आग लगी गई। बस चालक राजेश बाहर नहीं आ सका और जिंदा जल गया। जबिक क्लीनर और कंपनी के तीन अन्य कर्मचारी बच गए।
ट्रक चालक और बस में सवार 3 से 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बिलासपुर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता ट्रक चालक और अन्य के बयान दर्ज किए जाने के बाद चलेगा। पीड़ित अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं उनका इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





