
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में एक बस एक बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रक से टकरा गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा बस सवार घायल हो गये। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई के पास सोमवार को यह घटना हुई। दोनों मृतक बाइक पर सवार युवक हैं। दूसरी ओर बस सवार ड्राइवर समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। मृतकों में 23 वर्षीय पंकज कुमार, पिता-धनेश्वर कुमार, गोमिया, बोकरो जिला के रूप में हुई है। उसके पास से आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई। हालांकि, दूसरा मृतक कहां का रहने वाला है, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। जिस बाइक पर वे दोनों चल रहे थे, उसका रजिस्ट्रेशन स्व छोटेलाल मेहता, डोमचांच के नाम से है। अभी तक मृतक के परिजन सामने नहीं आ पाए हैं। पुलिस उसकी पहचान में लगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





