भारत

2 गाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, एक की घटना स्थल पर हुई मौत

jantaserishta.com
6 May 2023 10:51 AM IST
2 गाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, एक की घटना स्थल पर हुई मौत
x
6 हुए घायल.
रामनगर (आईएएनएस)| रामनगर में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पैराफिट तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस चालक की जान चली गई। इसके अलावा 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस शुक्रवार की दोपहर हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर रामनगर आ रही थी। तभी रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर नए बाईपास पुल के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रोडवेज की बस पैराफिट तोड़कर नीचे जा गिरी। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू शुरू किया।
वहीं, सूचना के बाद बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसएसआई अनीस अहमद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
वही रोडवेज बस के परिचालक करमपाल सिंह ने बताया कि बस में चालक और परिचालक समेत 18 लोग सवार थे। वहीं, रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि हादसे में रोडवेज बस चालक गुरु बदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story