भारत

बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौत दर्जनों घायल

jantaserishta.com
23 March 2024 9:21 AM IST
बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौत दर्जनों घायल
x
मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।
रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में कुड़ू के पास शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।
बारातियों से भरी बस रांची के बोड़ेया से गुमला के विशुनपुर लौट रही थी। रात करीब दस बजे कुड़ू में टाटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए लोहरदगा और रांची भेज दिया गया था। हादसे में जिन पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, उनमें प्रियंका कुजूर (5), सुमंति खेरवार (6), छत्रपाल उरांव, अल्ताफ और आठ महीने का एक बच्चा शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story