भारत
दरोगा और ट्रैक्टर चालक की तीखी बहस वायरल, 50 हजार मांगने के आरोप की जांच, VIDEO
jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:09 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना में तैनात दरोगा ने प्राइवेट गाड़ी में हूटर बजाकर सड़क पर गाड़ी दौडा कर बिना नंबर प्लेट के मिट्टी लदे ट्रैक्टर को रोक लिया. ट्रैक्टर रोके जाने के बाद चालक और दारोगा के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने दारोगा पर उत्पीड़न करने और पहले 50 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को सुबह लगभग 8 बजकर 50 मिनट पर सराय अकिल चौराहे से एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर गुजर रहा था. ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. तभी सराय अकिल थाना में तैनात दारोगा विकास मिश्रा ने अपनी प्राइवेट गाड़ी से हूटर बजाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे रोक लिया. इस पर ट्रैक्टर चालक आगबबूला हो गया और दारोगा से बहस करने लगा.
चालक का आरोप था कि जनपद में तमाम ऐसे ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के काम कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती. केवल उसी के ट्रैक्टर को रोककर उसे परेशान किया जा रहा है. चालक ने दारोगा पर पहले भी 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक अपनी बात रखते हुए दारोगा से बहस कर रहा है. इसी दौरान चालक ने किसी व्यक्ति से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाना शुरू कर दिया. वीडियो बनता देख दारोगा अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठकर मौके से रवाना हो गया. अब हूटर बजाने का और दारोगा से बहस का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं, मामले में कौशाम्बी पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा की इस मामले में सराय अकिल इंचार्ज को जांच के बाद कार्यवाई के लिए निर्देशित किया गया है.
कौशांबी में तैनात एक दरोगा पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल। https://t.co/UXToLlvF0W
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) November 14, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





