आज भी चलेगी हीट वेव, भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर/दिल्ली। उत्तर भारत में जल्द भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज और आने वाले कुछ दिनों तक हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. राजस्थान के जयपुर में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी. जयपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में तेज धूप निकली रहेगी.
उधर, मुंबई में भी इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है. मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. बिहार के पटना में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाएगा. हिमाचल प्रदेश में अब गर्मी से राहत मिलती हुई दिख रही है. दरअसल, मौसम विभाग की मानें तो आज से शिमला में कुछ दिनों तक बारिश होगी. आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.