भारत
बिहार में हीट वेव, राजधानी पटना के स्कूलों के समय बदले
jantaserishta.com
14 April 2023 2:11 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में पछुआ हवा और सूरज की तल्ख किरणों के कारण अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से हीट वेव की चेतावनी देते हुए तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है। इधर, हीट वेव के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।
पटना जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों के स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। पटना के जिलाधिकार चंद्र शेखर सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल से स्कूल का संचालन दिन के 11:45 तक ही होगा।
यह आदेश बढ़ते तापमान और विशेष रुप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण और गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ेगा। पछुआ हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। केंद्र के मुताबिक, बांका, जमुई और आसपास के इलाकों सहित राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व भाग में भी हीट वेव का पूवार्नुमान है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि गया का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और बांका का 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





