भारत

राजस्थान में लू का प्रकोप जारी, कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी

jantaserishta.com
22 May 2023 11:44 AM IST
राजस्थान में लू का प्रकोप जारी, कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी
x

DEMO PIC 

जयपुर (आईएएनएस)| अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने हालांकि कुछ संभागों में सोमवार से बुधवार तक बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। चूरू और वनस्थली सबसे गर्म रहा, यहां 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीकानेर में 45 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री और पिलानी में 44.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में रविवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग विभाग ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जयपुर और भरतपुर संभाग में सोमवार से बुधवार तक बारिश होगी।
अधिकारियों ने कहा कि जयपुर और भरतपुर के साथ अजमेर में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि बुधवार को जयपुर, कोटा और अजमेर के साथ कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story