भारत

गर्मी का सितम जारी, 12 वीं तक के स्कूल 24 तक बंद

jantaserishta.com
17 Jun 2023 8:45 AM IST
गर्मी का सितम जारी, 12 वीं तक के स्कूल 24 तक बंद
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाको में एक पखवारे से भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। पटना तथा कई जिलों में लोग सुबह में ही दोपहर का एहसास कर रहे हैं। इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए प्री स्कूल से लेकर 12 वीं तक के सभी स्कूलों को 24 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने आदेश में कहा कि अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है।
गर्मी को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा गया है। राज्य के नौ शहरों में शुक्रवार को गर्मी की लहर के हालात रहे। सुबह में ही पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शुक्रवार को शेखपुरा का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया का 43.9 डिग्री, पटना का 43.6 डिग्री, बांका का 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में शनिवार को भीषण लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 शहरों के लिए रात में दोपहर जैसी स्थिति का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले में होने वाली गतिविधियों को रोकने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक-दो दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story