भारत

आसमान से बरसेगी आग: गर्मी की टेंशन सताने लगी, IMD ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

jantaserishta.com
19 April 2024 9:26 AM IST
आसमान से बरसेगी आग: गर्मी की टेंशन सताने लगी, IMD ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: देशभर के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। तापमान का स्तर पहले से ही 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। भारत के पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु राज्यों में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति रहेगी।
इससे पहले गुजरात का राजकोट शहर बुधवार को सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वक्त देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक बढ़ने की आशंका है। इसमें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ज्यादा गंभीर स्थिति बनने के हालात हैं।
IMD ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गंभीर हीटवेव होने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अपनी पकड़ बना लेगी। इसके अलावा, ओडिशा में अगले दो दिन गंभीर हालात में लू चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं परेशान करेंगी।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 22 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश की गुरुवार को घोषणा की। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि छात्रों के अलावा अध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मियों की भी छुट्टी रहेगी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा। तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश निर्धारित समय से पहले ही करने का निर्णय लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story