
x
Delhi दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। विभाग ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू जैसी परिस्थितियाँ बनने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों के निवासियों को बाहर जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।वहीं, कर्नाटका, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारगर्मीबारिशमौसमheatrainweather
Next Story





