भारत

बेरहम मां: बच्चे का दबाया गला और फिर पटक दिया, वीडियो देखकर गुस्से में लोग

jantaserishta.com
12 April 2022 2:46 PM IST
बेरहम मां: बच्चे का दबाया गला और फिर पटक दिया, वीडियो देखकर गुस्से में लोग
x
एक बेरहम मां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

सांबा: जम्मू कश्मीर से एक बेरहम मां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने 9 माह के बच्चे को बुरी तरह पीट रही है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मामला सांबा जिले के बीआरआई कमिला इलाके का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है. जैसे ही बच्चा रोने लगता है तो वह बच्चे को डांटते हुए उसे पहले बिस्तर पर पटक देती है. फिर उसका गला दबाती है. उसे थप्पड़ भी मारती है. बताया जा रहा है कि महिला का ये वीडियो उसी के एक रिश्तेदार ने बनाया था.
जैसे ही महिला के पति को इस घटना का पता चला उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि बच्चे को उसके पिता के पास दे दिया गया है. हालांकि, यह वीडियो एक महीना पुराना है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. और लोग महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story