भारत

दिल दहला देने वाला मारपीट! बेरहम प्रेमी गिरफ्तार, युवती को मुंह पर मारी लातें, लोगों में गुस्सा

jantaserishta.com
25 Dec 2022 11:04 AM IST
दिल दहला देने वाला मारपीट! बेरहम प्रेमी गिरफ्तार, युवती को मुंह पर मारी लातें, लोगों में गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में प्रेमिका से बर्बरता करने वाले प्रेमी को साइबर सेल की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम पंकज त्रिपाठी है और वह 24 साल का है. साथ ही वीडियो वायरल करने वाले युवक भारत साकेत को भी पुलिस ने सह अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि मऊगंज इलाके से 19 वर्षीय युवती के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें प्रेमी पंकज त्रिपाठी ने युवती की बेरहमी से पिटाई की थी. दरअसल, प्रेमिका अपने उससे शादी करके साथ चलने की जिद कर रही थी. इससे नाराज होकर प्रेमी ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पहले तो प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारा फिर जमीन पर पटककर लातों से उसके मुंह और शरीर पर हमला किया. साथ में उसे मुक्के भी मारे. इससे लड़की बेहोश हो गई.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी प्रेमिका गांव की सुनसान कच्ची सड़क पर खड़े थे. प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. उसका कहना था कि शादी करके साथ चलते हैं. इतनी सी बात प्रेमी को नागवार गुजरी और देखते ही देखते उसने प्रेमिका के साथ गाली-गलौच करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी.
पिटाई के चलते लड़की घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही. ये पूरी घटना पास ही खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर ली. इस दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया.
मामले को लेकर मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया कि घटना बीते बुधवार की है. पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. मारपीट करने वाला युवक ढेरा गांव का निवासी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story