भारत

रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामना: राहुल गांधी

jantaserishta.com
4 March 2026 2:09 PM IST
रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामना: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली: देश में रंगों और खुशियों का त्योहार होली पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ मस्ती और उल्लास का माहौल है। इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
एलओपी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दें।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा कि उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास एवं बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली अपने परिवार, दोस्त, समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है। सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बाटिये। सब देशवासियों के लिए होली शुभ हो!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे बहुरंगी, बहु-सांस्कृतिक समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है। यह विविधताओं में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी सभ्यता की पहचान रही है।
उन्होंने कहा कि दूरियों को मिटाने वाले इस उल्लासपूर्ण अवसर पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन सदैव खुशियों के रंगों से सराबोर रहे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।" समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story