भारत

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
22 Oct 2026 7:00 PM IST
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को शिमला के भराड़ी स्थित पुलिस मैदान में पुलिस स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर देश और प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों के जीवन और सम्मान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में पुलिस शहीदों के अदम्य साहस, कत्र्तव्यनिष्ठा और समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान
पुलिस विभाग
के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह की शुरुआत सशस्त्र सलामी और औपचारिक परेड के साथ हुई। इसके बाद कत्र्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया गया और उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया।
Next Story