भारत
दिल दहलाने वाली घटना, प्यार, आग और पछतावा...जानें स्टोरी
jantaserishta.com
22 Nov 2022 10:01 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सिरफिरे आशिक ने खुदपर पेट्रोल डालकर आग लगा लगी और छात्रा से लिपट गया.
औरंगाबाद: औरंगाबाद में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने खुदपर पेट्रोल डालकर आग लगा लगी और छात्रा से लिपट गया. दोनों को गंभीर हालत में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक लड़की डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही है. घटना के समय पीड़िता कॉलेज के बायोफिजिक्स डिपार्टमेंट हेड के कैबिन मे बैठ कर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रही थी. उसी कॉलेज में पीएचडी कर रहा छात्र आया और लड़की से बोला कि 'तू मुझे शादी नहीं कर रही है', यह बोलकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और फिर लड़की लिपट गया. जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए.
मौके पर मौजूद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि लड़की 40 से 50 फीसदी झुलसी और लड़का 90 प्रतिशत जला गया है. लड़की के परिवार वालों ने औरंगाबाद के बेगमपुरा पुलिस थाने में देर रात शिकायत दर्ज करवाई है. जिसमें पुलिस ने धारा 307, 326 ए, 354 डी, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की है.
पुलिस निरीक्षक प्रशांत पोतदार ने कहा कि गजानन मुंडे ने पहले खुद को आग लगाई फिर महिला को पकड़ लिया जिसके चलते वह भी झुलस गई. उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय के प्राणीविज्ञान विभाग में पीएचडी के विद्यार्थी हैं और छात्रा को उसके प्रोजेक्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस कॉलेज में तैनात किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





