
x
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को आरोपी ने बीती रात अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





