भारत

स्कूल से सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO, खेल-खेल में हुआ ये...

jantaserishta.com
9 Oct 2023 6:04 PM IST
स्कूल से सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO, खेल-खेल में हुआ ये...
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक प्राइवेट स्कूल से दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है. यहां एलकेजी में पढ़ने वाली एक 4 साल की बच्ची को स्कूल के अंदर ही स्कूली वाहन ने कुचल दिया. जिसके बाद बच्ची को नाजुक हालत में नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
बता दें कि मामला मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके स्थित अल बरूर एकेडमी का है. जहां मोहम्मद अजीम की 4 साल की बेटी एलकेजी में पढ़ती है. बीते शनिवार को वह स्कूल गई थी. तभी अजीम को स्कूल से सूचना मिली कि उनकी बेटी को चोट लग गई है. लेकिन जब अजीम ने पूरे मामले की जांच के लिए सीसीटीवी चेक करवाया तो पता चला उनकी बच्ची स्कूल के ही मैजिक वैन से कुचल गई थी. जिसके बाद घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बच्ची के पिता अजीम ने कहा- स्कूल से फोन आता है कि आपकी बच्ची के चोट लग गई है. लेकिन असली बात नहीं बताई जाती है. जब मैं स्कूल पहुंचा तो देखा तो बच्ची के कान और नाक से खून बह रहा था. इसपर टीचर ने बताया बच्ची गिर गई थी. प्रिंसिपल ने भी झूठ बोला. मगर सीसीटीवी से पोल खुल गई.
अजीम ने बताया बच्ची की दिमाग की नस में चोट पहुंची है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची के ऊपर से गाड़ी गुजर गई. बच्ची की कंडीशन सीरियस है. अब हम स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
मामले में जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह का कहना है मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि स्कूल के ही वाहन से स्कूल परिसर में बच्ची का एक्सीडेंट हुआ है. बच्ची हॉस्पिटल में एडमिट है. प्रकरण की जांच के लिए हमने जांच टीम गठित की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story