भारत

रूह कंपा देने वाला मंजर, करंट की चपेट में आया मजदूर

jantaserishta.com
17 Feb 2025 2:37 PM IST
रूह कंपा देने वाला मंजर, करंट की चपेट में आया मजदूर
x
वीडियो हुआ वायरल.
नागौर: राजस्थान के नागौर में एक भयंकर हादसा हुआ जिसमें एक मजदूर को करंट का जोरदार झटका लगा. हालांकि घटना में उसकी जान बच गई है. शहर के कोतवाली थाना इलाके के शीतला माता मंदिर के पीछे टायर गोदाम के सामने निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय मजदूर 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगते ही मजदूर के नीचे गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई. इधर, पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी हमारे सामने अभी तक नहीं आई है.
गनीमत यह रही कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई. दरअसल, शहर के नकाश गेट निवासी लीलाधर पुत्र मोहनलाल ने हाल ही में यहां पर प्लॉट खरीदा था और वे उसपर घर बना रहे हैं. हालांकि, 11 हजार वोल्ट विद्युत की लाइन के नीचे मकान बनाना अपने आप हादसे को न्योता देने के बराबर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story