भारत
दिल दहलाने वाली वारदात, युवक ने पत्नी और मां को जिंदा जलाया
jantaserishta.com
16 Sept 2023 1:07 PM IST

x
पैसे मांगकर ऐश करना चाहता था।
रांची: झारखंड के चतरा जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। एक युवक ने अपनी मां और पत्नी को जिंदा जला दिया। वारदात इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव के सुरही बागी मोहल्ला की है। कुलदीप दांगी ने मामूली विवाद पत्नी सबिता देवी और मां दिलिया देवी पर केरोसिन छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया। आरोपी कुलदीप फरार है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि गुरुवार की रात खाना खाकर कुलदीप दांगी अपने पूरे परिवार के साथ घर में था। रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने कुलदीप के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। मामले की जानकारी के लिए पड़ोसी जब कुलदीप के घर पहुंचे, तो वहां का नजारा दिल दहलाने वाला था। पड़ोसियों ने बताया है कि कुलदीप की पत्नी तथा मां आग की लपटों से घिरी थीं। पड़ोसी बहू और सास को बचाने के प्रयास में लग गए। कुलदीप की पत्नी की तो वहीं मौत हो गयी, पर उसकी मां को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताया गया है कि घटना की रात कुलदीप की पांच साल बेटी दिव्यांशी तथा दो साल का बेटा अमन भी घर में था। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। मृतका सबिता देवी के पिता परमेश्वर दांगी ने दामाद कुलदीप दांगी के विरुद्ध इटखोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही कुलदीप उनकी बेटी के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करता था। वह कुछ काम नहीं करता था और पत्नी और मां से पैसे मांगकर ऐश करना चाहता था।
इसी वजह से उसके घर में प्रतिदिन झगड़ा होता था और घटना का भी कारण यही हो सकता है। इधर, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





