भारत

द‍िल दहला देने वाला मामला: बहन को मार डाला...प्रेमी संग देखा, फिर...

jantaserishta.com
6 Jan 2023 5:10 PM IST
द‍िल दहला देने वाला मामला: बहन को मार डाला...प्रेमी संग देखा, फिर...
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आपत्तिजनक हालत में है. यह देखकर वह आग बबूला हो गया.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में भाई ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. पिता के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बेटे पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव का है. यहां के रहने वाली युवती का प्रेम-प्रसंग बुलंदशहर के रहने वाला राजकुमार के साथ चल रहा था. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात युवती से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पर आया था. शुक्रवार की सुबह कुछ आवाज होने पर युवती के भाई नितिन की नींद खुल गई. इसके बाद वह बहन के कमरे में गया.
वहां भाई ने देखा कि बहन प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में है. यह देखकर वह आग बबूला हो गया. इसी बीच प्रेमी मौका देखकर वहां से फरार हो गया. इसके बाद आक्रोशित भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया, "यहां के रहने वाले एक शख्स ने थाने आकर सूचना दी कि उसके बेटे ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."
उन्होंने आगे बताया, "शुरुआती जांच-पड़ताल से जानकारी मिली है कि युवक ने अपनी बहन को प्रेमी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था. इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया है. पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story