
x
सांकेतिक तस्वीर
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
कानपुर: कानपुर में एक बुटिक संचालिका की लाश रायपुरवा के होटल में फांसी के फंदे से लटकती मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी करने वाली युवती पति के रहते पड़ोसी के साथ भाग गई थी। उसने कुछ समय बाद छोड़ा तो एक अन्य युवक के साथ लिव इन में रहने लगी। इसी युवक ने बुटिक भी खुलवाया था। इसी बीच पता नहीं क्या हुआ कि वह होटल पहुंची और फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मायके वालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इससे वह ज्यादा परेशान हो गई थी।
रायबरेली के लालगंज के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की 27 वर्षीय बेटी तहरुन्निशा की शादी नसीर के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ भाग गई थी। पति नसीर ने विनोद के खिलाफ बहलाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। नौ साल बाद दोनों वापस बेहटा कलां पहुंचे। नसीर और उसके परिवार वालों ने तहरन्निशा को अपनाने से मना कर दिया। विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहरुन्निशा के बयान के बाद विनोद को जमानत मिल गई लेकिन विनोद ने भी तहरुन्निशा को साथ रखने से मना कर दिया।
इसके बाद तहरुन्निशा भटकती रही। ढाई साल पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई। तहरुन्निशा राज के साथ रहने लगी। राज सागर ने उसे गुजैनी में बुटीक खुलवा दिया था जिससे उसका खर्च चल रहा था। वह तीन दिन पहले रायबरेली गई जहां थी, वहां घर वालों ने उसे भगा दिया। इस गम में वह रायबरेली से लौटकर रात में रायपुरवा स्थित एवरग्रीन होटल में रुक गई। यहां कमरा नंबर 104 में फांसी लगा ली।
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर बाद तक कमरा नंबर 104 से कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दुपट्टे से पंखे के सहारे तहरुन्निशा का शव लटका था। राज सागर ने पुलिस को बताया कि उसने शादी नहीं की थी लेकिन वह पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। प्रभारी निरीक्षक रायपुरवा के मुताबिक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू की है, परिवार वालों ने किसी भी तरह का मतलब होने से इनकार कर दिया है, फिर भी वह आ रहे हैं।
कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को पता चला कि उसके भाई-बहन की शादी है तो वह गांव बेहटा कलां गई थी, जहां उसकी मां ने संबंध न रखने के लिए कहा था। इससे वह काफी परेशान हो गई थी। राज सागर को भी रायबरेली में उसके घर वालों ने भगा दिया था। वहीं, राज ने बताया कि तहरुन्निशा बहुत तनाव में थी। वह फांसी लगाकर जान देने की बात भी कर रही थी। वह अक्सर एवरग्रीन होटल में रुकती थी। शनिवार रात उसने होटल मैनेजर को कॉल कर कमरा न देने की बात कही थी।
पुलिस ने जब तहरुन्निशा के घर वालों को फोन किया तो परिजनों ने कानपुर आकर शव लेने से इनकार कर दिया। फिर आधे घंटे बाद परिजन आने के लिए राजी हुए। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





