भारत

डरा रहे हार्ट अटैक के मामले, अब बिजनेसमैन ने तोड़ा दम, कैमरे में रिकॉर्ड

jantaserishta.com
8 March 2024 10:01 AM IST
डरा रहे हार्ट अटैक के मामले, अब बिजनेसमैन ने तोड़ा दम, कैमरे में रिकॉर्ड
x
अचानक खड़े-खड़े सीने में दर्द होने लगा और गिर पड़े.
अहमदाबाद: गुजरात में एक बिजनेसमैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. व्यापारी की उम्र 40 साल थी. उन्हें अचानक खड़े-खड़े सीने में दर्द होने लगा और गिर पड़े. इसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय इलियास देवला नाम के व्यापारी राजकोट जिले के उपलेटा के रहने वाले थे. इलियास कपड़े का बिजनेस करते थे. उपलेटा में जिलानी चॉइस नाम से उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है. दुकान के लिए माल खरीदने के सिलसिले में वे अहमदाबाद गए थे. जब वे मार्केट में एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े थे, तभी अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा.
इस दौरान इलियास ने पास वाले व्यक्ति के कंधे पर सहारा लिया, वे संभल नहीं पाए और गिर पड़े. आनन-फानन में इलियास को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. अहमदाबाद में हुई इलियास की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
हार्ट अटैक (Heart Attack) आमतौर पर तब होता है, जब ब्लड क्लॉट हार्ट में ब्लड फ्लो को ब्लॉक यानी रोकता है, बाधा पहुंचाता है. रक्त के बिना, टिशू ऑक्सीजन खो देते हैं, जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. हार्ट अटैक के लक्षणों में छाती, गर्दन, पीठ या बाहों में जकड़न या दर्द, साथ ही थकान, चक्कर आना, असामान्य दिल की धड़कन बढ़ जाती है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में असामान्य लक्षण होने की संभावना अधिक होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story