भारत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने पूछा आखिर ED के सामने क्यों पेश नहीं हो रहे?
jantaserishta.com
20 March 2024 12:32 PM IST

x
फाइल फोटो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी 9 समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी 9 समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें कोई फौरी राहत दिए बिना सुनवाई को एक महीने के लिए टाल दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार को केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं। ईडी ने उन्हें नौवां समन भेजते हुए 21 मार्च को हाजिर होने को कहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की याचिका पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने सुनवाई हुई। बेंच ने केजरीवाल से पूछा कि उन्हें 9 समन जारी किए गए हैं। वह अब तक पेश क्यों नहीं हुए? पेशी में क्या दिक्कत है? अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल एजेंसी के सामने पेशी के लिए तैयार हैं बशर्ते गिरफ्तार नहीं किए जाने का भरोसा दिया जाए।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा। ईडी ने कहा कि याचिका सुनवाई के लायक नहीं है और इसको लेकर जवाब दाखिल किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 अप्रैल 2024 को होगी। हालांकि, कोर्ट ने ईडी के समन पर ना तो रोक लगाई है और ना केजरीवाल को लेकर कोई आदेश जारी किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





