पेगासस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अदालत ने कही यह बात

Pegasus Scandal में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि बहस सिर्फ कोर्ट में होनी चाहिए, सोशल मीडिया पर नहीं. पेगासस जासूसी केस में आरोपों की एसआईटी से जांच कराने की याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. दस याचिकाओं पर CJI की बेंच ने सुनवाई की. CJI एनवी रमना ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि जो आपको कहना है वो हलफनामे के जरिए कहें. हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन जो बहस हो वो अदालत में हो. सोशल मीडिया पर समानांतर बहस ना हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





