भारत

मेइती समुदाय पर टिप्‍पणी को लेकर प्रोफेसर की याचिका पर 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

jantaserishta.com
28 July 2023 5:04 PM IST
मेइती समुदाय पर टिप्‍पणी को लेकर प्रोफेसर की याचिका पर 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
x
नई दिल्‍ली: हैदराबाद विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर खाम खान सुआन हौसिंग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को सुनवाई करेगा। प्रोफेसर पर कथित रूप से मेइती समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी का आरोप है। मणिपुर की एक अदालत उनके खिलाफ एक समन भी जारी किया था।
याचिका पर मूल रूप से 28 जुलाई को भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ द्वारा सुनवाई की जानी थी। वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने न्यायमूर्ति एस.के. कौल की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इसका उल्लेख करते हुए शुक्रवार या सोमवार (31 जुलाई) को तत्काल सुनवाई की मांग की थी। पीठ ने याचिका पर तत्काल विचार करने से इनकार करते हुए कहा, ''यह सोमवार (31 जुलाई) को होगी।''
हैदराबाद विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. हौसिंग को इम्‍फाल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समन जारी किया है। अदालत ने स्‍वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 200, 295ए ( धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना), 298, 505(i) और 120(B) के तहत मामला दर्ज किया है।
याचिकाकर्ता को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि एक साक्षात्कार के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो उन्‍होंने द वायर के श्री करण थापर को दिया था"।
इसमें कहा गया है कि याचिकाकर्ता ने "संविधान के तहत गारंटीकृत अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए" सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रिट याचिका दायर की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story