भारत
केंद्र के अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 जुलाई को
jantaserishta.com
6 July 2023 12:30 PM IST

x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा।
चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग के बाद कहा कि वह 10 जुलाई को मामले की सुनवाई करेंगे।
सिंघवी ने सीजेआई के नेतृत्व वाली पीठ से कहा, "यह पूरी तरह से अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका है।" अदालत ने कहा, "10 जुलाई, सोमवार को सूचीबद्ध करें।"
केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक अध्यादेश लाया था। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ द्वारा दिल्ली में पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर सेवाओं पर निर्वाचित सरकार को नियंत्रण देने के बाद यह अध्यादेश लाया गया था। इसके बाद, दिल्ली की आप सरकार ने अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया और कहा था कि यह अनुच्छेद 239एए में निहित संघीय, लोकतांत्रिक शासन की योजना का उल्लंघन करता है और स्पष्ट रूप से मनमाना है, और एस पर तत्काल रोक की मांग की।
Tagsकेंद्र अध्यादेशसुप्रीम कोर्टदिल्लीकेंद्र सरकारदिल्ली सरकारCentral OrdinanceSupreme CourtDelhiCentral GovernmentDelhi Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





