भारत

राहुल गांधी के अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े केस में झारखंड हाईकोर्ट में 8 फरवरी को सुनवाई

jantaserishta.com
18 Jan 2023 2:53 PM IST
राहुल गांधी के अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े केस में झारखंड हाईकोर्ट में 8 फरवरी को सुनवाई
x
रांची (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में झारखंड की चाईबासा जिला अदालत ने संज्ञान लिया था, जिस पर रोक लगाने और केस को निरस्त की मांग करते हुए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता ने इस मामले में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने के लिए कोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा है। इसपर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 फरवरी को मुकर्रर की है।
यह मामला राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा है। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है।
इस टिप्पणी को अपमानजनक और मानहानि करने वाला बताते हुए चाईबासा के भाजपा नेता प्रताप कुमार ने जिला कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराई थी। इसपर चाईबासा कोर्ट ने संज्ञान लिया था। शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रताप कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि अमित शाह के खिलाफ जितने भी केस थे, उनमें बरी हो चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी की ओर से दिया गया स्टेटमेंट अपमानजनक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story