भारत
स्वास्थ्य कर्मी डांस में मस्त...विभाग के उड़े होश, जांच की कही बात
jantaserishta.com
29 Dec 2025 5:57 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
रायबरेली: रायबरेली जिले में स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल उस समय खुलती नजर आई जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है. वीडियो बछरावां विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ सीएचसी का है. बताया जा रहा है कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने डांस का वीडियो बनाकर उसे अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया था. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और देखते ही देखते वायरल हो गया.
जब इस मामले पर रायबरेली के सीएमओ नवीन चंद्रा से बात की गई तो उन्होंने पहले सीधे जवाब देने से परहेज किया. सवालों को टालते हुए वह इधर उधर की बातें करते नजर आए. बाद में जब तमाम चैनलों की आईडी और कैमरे उनके सामने आए तो उन्होंने मामले की जांच की बात कही. सीएमओ ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी.
अब सवाल यह उठ रहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जहां विभाग गंभीर दावे करता है, वहीं सीएचसी के अंदर इस तरह के वीडियो सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल विभागीय जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई साफ हो पाएगी.
Tagsरायबरेलीरायबरेली न्यूज़वायरल वीडियोस्वास्थ्य विभागRaebareliRaebareli NewsViral VideoHealth Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





