भारत
अखिलेश यादव ने साधा निशाना, भाजपा सरकार को लेकर कही ये बात
jantaserishta.com
13 July 2023 10:16 AM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा है। इसी कारण प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी में नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव कैबिनेट से पास किए हैं। उनके दावे तो यह भी हैं कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। लेकिन, हकीकत तो यह है कि जो पहले से मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं, उनमें भी दवा, इलाज का उचित प्रबंध नहीं है। 700 से ज्यादा डॉक्टरों का कोई अता-पता नहीं हैं। प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। संविदा पर भी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपाराज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में मर रहे हैं। दवाएं नहीं मिल रही। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मेडिकल पढ़ाई के लिए सपा सरकार में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई थी। एम्स के लिए जमीन दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





