भारत

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र की होगी अहम भूमिका : जे.पी. नड्डा

SHIDDHANT
29 Jun 2026 8:37 PM IST
2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र की होगी अहम भूमिका : जे.पी. नड्डा
x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J. P. Nadda ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत प्रगति आवश्यक है।
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास के विभिन्न मानकों में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Prataprao Jadhav, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री Anupriya Patel, विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री तथा NITI Aayog के सदस्य श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता में निरंतर सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और आम नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Next Story