स्वास्थ्य सचिव ने ली टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक, 12 से 14 साल के सभी बच्चों को टीका लगाने का दिया निर्देश

पंजाब: चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने रविवार को स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग के साथ टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने 12-14 साल के बच्चों के अभियान में 50 प्रतिशत लक्ष्य की ही प्राप्ति पर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को सामंजस्य स्थापित कर बच्चों के टीकाकरण अभियान को 15 मई तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, स्कूल स्तर पर अभिभावकों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बताया कि 6-12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। सिर्फ केंद्र से निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





