भारत

मिड डे मील के खाने से 50 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 Sept 2023 1:24 PM IST
मिड डे मील के खाने से 50 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप
x
मामले की जांच की जा रही है।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से करीब तीन दर्जन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बच्चो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रिखौल गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न भोजन के तहत खाना परोसा गया। खाना खाने के बाद कई बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। बताया जाता है कि धीरे धीरे करीब 50 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पांच बच्चों की स्थिति खराब देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सीतामढ़ी के सिविल सर्जन एस.सी. लाल ने बुधवार को बताया कि इलाज के लिए भर्ती सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इधर, एमडीएम डीपीओ आयुष कुमार ने स्कूल में पहुंचकर प्रभारी प्रधान और रसोइया से मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story