भारत

शिविर का किया गया था आयोजन...12 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में दाखिल

jantaserishta.com
7 May 2024 4:35 PM IST
शिविर का किया गया था आयोजन...12 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में दाखिल
x
जरूरी दवाई लिखकर दी गई है।
देहरादून: देहरादून के एक स्कूल में मंगलवार को एक शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें अचानक 12 बच्चों की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने शिविर में आयरन फॉलिक एसिड का डोज लिया था। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत हुई। सभी को दून अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी ठीक हो गए।
दून अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि शिविर में आयरन फॉलिक एसिड के डोज से 12 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। सभी बच्चों को दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। सभी की स्थिति स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि हर दवा को कुछ साइड इफेक्ट होता है। जरूरी दवाई लिखकर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story