भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- देश के इन 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें, सक्रिय मामलों में आई कमी

Kunti Dhruw
22 May 2021 11:17 AM GMT
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- देश के इन 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें, सक्रिय मामलों में आई कमी
x
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना की स्थिति पर मीडिया को संबोधित करते हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना की स्थिति पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सात राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और 5- 10 हजार मामलों वाले 6 राज्य हैं। 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे और अब यह 11.12 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसदी हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।


Next Story