भारत

लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

jantaserishta.com
25 Dec 2021 9:34 PM IST
लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में फिर से लॉकडाउन तभी लगाया जाएगा, जब चिकत्सीय ऑक्सीजन की दैनिक मांग 800 मीट्रिक टन तक होगी. राज्य सरकार ने एक दिन पहले, सार्वजनिक स्थानों पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को प्रतिबंधित कर दिया था.

राजेश टोपे ने जालना में कहा कि ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसे मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही और न ही उन्हें पूरक ऑक्सीजन की जरूरत है. उन्होंने कहा, "राज्यव्यापी लॉकडाउन तभी होगा, जब चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़कर 800 मीट्रिक टन हो जाए."
मंत्री ने राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की खपत की वर्तमान दर का उल्लेख नहीं किया. उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि लोगों को अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़े, इसलिए मैं लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील कर रहा हूं। मास्क पहनना बहुत जरूरी है."
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में ओमिक्रोन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच में ऐसे 57 रोगियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दोनों नए मरीज पुरूष हैं और उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की सभी खुराक ली थी. एक व्यक्ति की उम्र 50 जबकि अन्य मरीज 33 साल का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story