भारत

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की लोगों से अपील, अंग दाता बनने का संकल्प लें

jantaserishta.com
13 Aug 2023 4:10 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की लोगों से अपील, अंग दाता बनने का संकल्प लें
x
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को विश्व अंग दान दिवस के अवसर पर लोगों से अंग दाता बनने का संकल्प लेने को कहा है। मनसुख मंडाविया 'एक्स' पर लिखा, ''विश्व अंग दान दिवस पर आइए हम अंग दाता बनने का संकल्प लें। अंग दान का नेक कार्य कई लोगों के जीवन को बचा सकता है या बदल सकता है।
इस महीने की शुरुआत में, मंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार ने देश में अंगदान बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार अंग दान को लोकप्रिय बनाने के लिए और अधिक नीतियां तथा सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story