भारत

स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा...प्रदेश में सियासी हलचल तेज

jantaserishta.com
15 Feb 2021 10:03 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा...प्रदेश में सियासी हलचल तेज
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक मलाड्डी कृष्णा राव ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है. कृष्णा राव पुडुचेरी के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मलाड्डी कृष्णा राव यनम सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले मलाड्डी कृष्ण राव द्वारा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने को लेकर सियासी चर्चाएं जोर पकड़ रही है. बता दें कि पुडुचेरी में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल ज्यादा नहीं बचा है.

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग इसी महीने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. वहीं, चुनाव से पहले मलाड्डी कृष्णा राव के इस्तीफे को लेकर कई तरह की सियासी अटकलें लगायी जा रही है. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों पर चुनाव होना है. पुडुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है.
गौर हो कि पुडुचेरी में नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है. पुडुचेरी के साथ ही चार राज्यों केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी मई और जून में विधानसभा के कार्यकाल पूरे हो रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बीते हफ्ते पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि पुडुचेरी में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 952 से बढ़ाकर 1,564 की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कोरोना संकट को देखते हुए सभी जरूरी एहतियातन कदम उठाए जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story