भारत

बाराबंकी में पांच मरीज मिलने के बाद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

jantaserishta.com
4 Sept 2026 12:45 PM IST
बाराबंकी में पांच मरीज मिलने के बाद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
x
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक जेल अधिकारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ डॉ. लव गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं और सभी सीएचसी पर दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी गई है।"
डॉ. गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य फ्लू जैसे लक्षण वाला बुखार है जो ठीक हो जाता है। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, रुमाल और मास्क का इस्तेमाल करें, खास तौर पर जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो रहा है, वे विशेष सावधानी बरतें।
उन्होंने जिले में मिले मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी में अभी दो मरीज बिंदौरा और अर्बन बाराबंकी क्षेत्र में मिले हैं, जिनका निरीक्षण किया जा चुका है और उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है और ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें पूरी निगरानी में रखा गया है।
इसके अलावा दो मरीज हैदरगढ़ और दरियाबाद में मिले हैं, जो लखनऊ में ही रहते थे, उनका भी इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। आज एक नया मामला मसौली में सामने आया है, जिसकी टीम जांच कर रही है और उसके आसपास के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी सभी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला चिकित्सालय और सभी सीएचसी पर स्वाइन फ्लू के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। जिन लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं, अगर उनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं तो उनकी टेस्टिंग और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story